20 जनवरी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट्स जकार्ता में ONE: KINGS OF COURAGE के तहत नॉन-स्टॉप एक्शन से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
मेन इवेंट में बेहद रोमांचक फाइटर टिफनी टियो और जिओंग जिंग नान आमने-सामने होंगी, जहां वे इतिहास रचने के लिए पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भिड़ेंगी।
इस ब्लॉकबस्टर कार्ड में इंडोनेशिया के कुछ बेहतरीन मार्शल आर्ट्स हीरो भी शामिल हैं, जो दुनिया भर के सुपरस्टार्स से टक्कर लेंगे। इनमें अपराजित इंडोनेशियाई स्टार स्टेफ़र रहार्डियन भी शामिल हैं, जो ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के अगले चैलेंजर बनने के अधिकार के लिए मुहम्मद इमरान का सामना करेंगे। ये दो युवा और शीर्ष प्रतिभाओं के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला होगा।
इसके अतिरिक्त मार्शल आर्ट्स दिग्गज रूसी मरात गफूरोव और जापानी शिन्या एओकी ग्रैपलिंग सुपर-फाइट में आमने-सामने होंगे।
तो अभी अपने टिकट बुक करें और जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में एक यादगार और जोश से भरपूर इवेंट के लिए तैयार हो जाएं।