अगला इवेंट
सार
कतर में हुए पहले इवेंट के करीब एक साल बाद ONE Championship मध्य-पूर्व में अपनी धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है।
गुरुवार, 20 फरवरी को लुसैल स्पोर्ट्स एरीना से लाइव प्रसारित होने वाले ONE 171: Qatar में एक से बढ़कर एक यादगार और धमाकेदार मैच देखने को मिलेंगे। मेन इवेंट मैच में एक बहुप्रतीक्षित प्रतिद्वंदिता अपने अंजाम तक पहुंच सकती है।
मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ वापसी करते हुए अंतरिम चैंपियन जैरेड ब्रूक्स का सामना करेंगे। इस वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच से साफ हो जाएगा कि डिविजन का अनडिस्प्यूटेड चैंपियन कौन है।
वहीं को-मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी अपने खिताब को चीनी दिग्गज वेई रुई के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।
इसके अतिरिक्त भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार ऋतु फोगाट दो साल से भी ज्यादा लंबे समय के बाद वापस आ रही हैं। उनका सामना एटमवेट MMA फाइट में जापानी दिग्गज अयाका मियूरा से होगा।
भारत में इवेंट को रात 8:30 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।


जोशुआ पैचीओ | VS | जैरेड ब्रूक्स |
---|---|---|
फिलीपींस | देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |


जोनाथन हैगर्टी | VS | वेई रुई |
---|---|---|
यूनाइटेड किंगडम | देश | चीन |


दागी अर्सलानअलीएव | VS | रॉबर्टो सोल्डिच |
---|---|---|
तुर्की | देश | क्रोशिया |


शामिल एर्दोगन | VS | आंग ला न संग |
---|---|---|
तुर्की | देश | म्यांमार |


शामिल गासानोव | VS | मार्टिन गुयेन |
---|---|---|
रूस | देश | ऑस्ट्रेलिया / वियतनाम |


बिबियानो फर्नांडीस | VS | केविन बेलिंगोन |
---|---|---|
कनाडा / ब्राजील | देश | फिलीपींस |


मॉरो सेरिली | VS | किरिल ग्रिशेंको |
---|---|---|
इटली | देश | बेलारूस |


जेक पीकॉक | VS | शिंजी सुज़ुकी |
---|---|---|
कनाडा / यूनाइटेड किंगडम | देश | जापान |


केड रुओटोलो | VS | निकोलस विगना |
---|---|---|
संयुक्त राज्य अमेरिका | देश | अर्जेंटीना |
लीड कार्ड
2:00 pm UTC


ज़ायेद अल्काथीरी | VS | मोहम्मद अबुरुमुह |
---|---|---|
संयुक्त अरब अमीरात | देश | जोर्डन |


अब्दुल्लो खोदझाएव | VS | विलियन पोल्स |
---|---|---|
ताजिकिस्तान | देश | कनाडा / ब्राजील |


हुसैन सालेम | VS | वॉल्टर कॉगलिआंड्रो |
---|---|---|
इराक | देश | इटली |