ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री का हिस्सा होंगी ऋतु फोगाट

RItu-Phogat-Jomary-Torres-Big-Bang

ONE Championship ने दुनिया के सबसे बड़े विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट की तारीख और कंटेंडर्स की पुष्टि कर दी है।

बुधवार को ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने उन 8 एथलीट्स के नामों की पुष्टि की, जो ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री का हिस्सा होंगी, जिसके पहले राउंड की शुरुआत 28 मई को होगी।

इस टूर्नामेंट की विजेता को नवंबर में ONE एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा।

https://www.facebook.com/ChatriSityodtong/posts/3897801913615274

आठ एथलीट्स में टॉप रैंक की एटमवेट कंटेंडर्स जैसे डेनिस “द मेनेस फेयरटेक्स” ज़ाम्बोआंगा (#1), मेंग बो (#2) और स्टैम्प फेयरटेक्स (#5) के साथ-साथ भारतीय सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाटइत्सुकी “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” हिराटा शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य नामों में अमेरिकी अलीस एंडरसन, दक्षिण कोरियाई सिओ ही हैम और हाल ही में ONE में डेब्यू करने वालीं एल्योना रसोहायना हैं।

ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की कंटेंडर्स की लिस्ट को यहां देखिए:

  • डेनिस ज़ाम्बोआंगा (8-0)
  • मेंग बो (17-5)
  • स्टैम्प फेयरटेक्स (5-1)
  • अलीस एंडरसन (5-1)
  • इत्सुकी हिराटा (7-0)
  • एल्योना रसोहायना (13-4)
  • ऋतु फोगाट (4-0)
  • सिओ ही हैम (23-8)

28 मई को पहले राउंड के मैचों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी, उसके लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: चाट्री सिटयोटोंग ने ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की घोषणा की

न्यूज़ में और

92933 scaled
Liu Mengyang Mohammad Siasarani ONE Friday Fights 105 18 scaled
Johan Ghazali Johan Estupinan ONE 170 78 scaled
Aliff Sor Dechapan Walter Goncalves ONE 169 54
Johan Ghazali Johan Estupinan ONE 170 72
Rambolek Chor Ajalaboon Parham Gheirati ONE Fight Night 29 50 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 31 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 70 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hama ONE Fight Night 28 48 scaled
90853 scaled
Tye Ruotolo Izaak Michell ONE Fight Night 21 40 scaled