ONE Warrior Series: Philippines का लाइव प्रसारण कैसे देखें

ONEWarriorSeries Philippines 1020X800

फिलीपींस के अगले नए MMA सुपरस्टार की खोज जल्द ही शुरू होने वाली है।

रविवार, 18 सितंबर को ‘Globe Presents ONE Warrior Series: Philippines’ की शुरुआत होने जा रही है।

इस 12 भागों की रियलिटी टेलीविजन सीरीज में से एक घंटे का एपिसोड प्रत्येक सप्ताह प्रसारित होगा और सीजन फिनाले रविवार, 27 नवंबर को प्रसारित होगा।

इस सीरीज में 16 MMA स्टार्स हैं, जिन्हें 2 टीमों में बांटा गया है और सभी फाइटर्स ONE Championship मेन रोस्टर का कॉन्ट्रैक्ट पाने की चाह में आगे बढ़ेंगे। इन टीमों को Team Lakay के बेहतरीन फाइटर्स ट्रेनिंग दे रहे होंगे।

यहां जानिए आप किस तरह ‘Globe Presents ONE Warrior Series: Philippines’ के एपिसोड को हर हफ्ते देख सकते हैं।

द फिलीपींस में इवेंट को लाइव देखिए

शो फिलीपींस स्टैंडर्ड समयानुसार रविवार, 18 सितंबर को GTV, watch.onefc.com और ONE Super App पर रात 9:35 पर शुरू होगा।

फैंस GTV, watch.onefc.com और ONE Super App पर हर रविवार रात 9:35 पर एक घंटे तक चलने वाले एपिसोड को लाइव देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

शो की शुरुआत रविवार, 18 सितंबर को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार watch.onefc.com और ONE Super App पर सुबह 9:35 बजे से होगी।

फैंस watch.onefc.com और ONE Super App पर हर रविवार सुबह 9:35 पर एक घंटे तक चलने वाले एपिसोड को लाइव देख सकते हैं।

द फिलीपींस में इवेंट दोबारा कब आएगा

‘Globe Presents ONE Warrior Series: Philippines’ के लेटेस्ट एपिसोड को हर सोमवार रात 9 बजे से Tap Sports और TapGo पर दोबारा दिखाया जाएगा।

इसके साथ ही इवेंट के लेटेस्ट एपिसोड को Tap Sports पर फिलीपींस के समयानुसार हर बुधवार शाम 7 बजे और हर शुक्रवार सुबह 8 बजे और रविवार को दोपहर 1 बजे से दोबारा प्रसारित किया जाएगा।

हर शनिवार शाम 5 बजे ONE Championship फिलीपींस के फेसबुक पेज पर लेटेस्ट एपिसोड को दोबारा दिखाया जाएगा और ONE Championship के यूट्यूब चैनल पर भी उसी समय एपिसोड को दोबारा देख सकते हैं।

आप watch.onefc.com और ONE Super App पर कभी भी रिक्वेस्ट कर एपिसोड को देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर एपिसोड को दोबारा देखें

ONE Championship फिलीपींस के फेसबुक पेज पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार हर शनिवार सुबह 5 बजे से लेटेस्ट एपिसोड को दोबारा देख सकते हैं।

आप watch.onefc.com और ONE Super App पर कभी भी रिक्वेस्ट कर एपिसोड को देख सकते हैं।

न्यूज़ में और

Liam Nolan Nauzet Trujillo ONE Fight Night 19 29 scaled
Zebaztian Kadestam Roberto Soldic ONE Fight Night 10 72
Yuki Yoza 2
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hama ONE Fight Night 28 74
Freddie Haggerty Jordan Estupinan ONE 170 84 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hama ONE Fight Night 28 63 scaled
Kongsuk Fairtex Lamnamoonlek Tded99 ONE Friday Fights 105 31 scaled
5234 scaled
Maurice Abevi Zhang Lipeng ONE Fight Night 22 41 scaled
Tye Ruotolo Jozef Chen ONE Fight Night 23 4
Liam Nolan Ali Aliev ONE Fight Night 18 39 scaled
Sean Climaco Diego Paez ONE Fight Night 28 30 scaled